World
अमेरिका: यूटा में जंगल की आग बुझाने में लगा हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोग लापता
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के पश्चिमी राज्यों के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान दो बड़े हादसे सामने आए हैं। यूटा के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटा एक भारी-भरकम हेलीकॉप्टर शुक्रवार को द
लेखक Digital Desk93K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के पश्चिमी राज्यों के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान दो बड़े हादसे सामने आए हैं। यूटा के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटा एक भारी-भरकम हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोग सवार थे। वहीं, ओरेगन में भड़की अनियंत्रित आग को बुझाने के अभियान के दौरान एक बुलडोजर ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, यूटा में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर के मलबे तक तत्काल पहुंचना बेहद मुश्किल होने के कारण उसमें सवार दोनों लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।



