World
'ईरान पर लगातार हवाई हमलों से बात नहीं बनेगी', अमेरिकी जनरल डैन केन का बड़ा बयान
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ईरान के साथ अपने युद्ध को समाप्त करने का रास्ता तलाश रहा है। सैन्य जनरलों का मानना है कि केवल हवाई हमलों के जरिए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उद्देश्यों को पूरा नहीं किया जा सकता है।
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ईरान के साथ अपने युद्ध को समाप्त करने का रास्ता तलाश रहा है। सैन्य जनरलों का मानना है कि केवल हवाई हमलों के जरिए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उद्देश्यों को पूरा नहीं किया जा सकता है।
सीएनएन के अनुसार, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन कैन ने निजी तौर पर ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि अमेरिका को संघर्ष से बाहर निकलने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सैन्य कार्रवाई को और बढ़ाने से उल्टा असर हो सकता है और वाशिंगटन की शर्तों पर तेहरान को समझौते के लिए मजबूर करने में विफलता मिल सकती है।



