World
चीन में 25 लाख रुपये में मिल रहा एक बंदर, आखिर एक साल में कैसे दोगुने हो गए दाम?
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में फार्मा इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा संकट कोई टेक्नोलॉजी या निवेश नहीं है, बल्कि बंदर बन गए हैं। यहां बंदरों की कीमत एक साल में दोगुनी हो गई है, जिससे रिसर्च का खर्च बढ़ गया है।
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में फार्मा इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा संकट कोई टेक्नोलॉजी या निवेश नहीं है, बल्कि बंदर बन गए हैं। यहां बंदरों की कीमत एक साल में दोगुनी हो गई है, जिससे रिसर्च का खर्च बढ़ गया है।
नई दवाओं के परीक्षण में इस्तेमाल होने वाले साइनोमोलगस मकाक बंदरों की कीमत एक साल में ही करीब दोगुनी हो गई है। चीन की एक सरकारी लैब ने हाल ही में 40 बंदर खरीदे, जिसके लिए हर एक बंदर की कीमत 25 लाख रुपये चुकाई।



