डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में दीवाली की छुट्टी को रद कर दिया गया है। कैलिफोर्निया की अदालत ने दीवाली को आधिकारिक राज्य अवकाश बनाने वाले कानून को असंवैधानिक बताते हुए रद कर दिया है।
अदालत ने स्पष्ट किया है कि फैसला दीवाली के महत्व या उसके उत्सव के खिलाफ नहीं, बल्कि अमेरिकी संविधान में धर्म और राज्य के अलग-अलग होने के सिद्धांत की रक्षा के लिए है।