डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। प्रमुख बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने पाकिस्तानी सेना पर 11 अगस्त को निर्धारित बलूचिस्तान के सार्वजनिक समारोहों और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आरोप लगाया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बलूचिस्तान के लोग दृढ़ संकल्पित हैं और पाकिस्तानी सत्ता के दमन के आगे झुकने या प्रांत भर में लागू धारा 144 के प्रतिबंधों का पालन करने से इन्कार करते हैं।