डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की मदद से पाकिस्तान के जीशान अली ने अंतरिक्ष में कदम रखा है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम उन चंद देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया है जिसने ये कारनामा पहले कर दिखाया है। हालांकि भारत की बराबरी करने में उन्हें 42 साल लग गए हैं।
जीशान के साथ खुर्रम दाऊद का भी चयन हुआ था लेकिन अंतिम रूप से उन्हें ही चुना गया। चीन में दोनों की ट्रेनिंग पूरी हुई थी। जीशान ने वहां चीनी भाषा सीखी और इसके साथ ही सबसे मुश्किल काम जीरो ग्रेविटी की प्रैक्टिस की। जीशान कठिन शारीरिक प्रशिक्षण लेते हुए अंतरिक्ष यान के सिस्टम को समझे जो उन्हें मिशन के दौरान काम आएगा।