डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की स्वदेश वापसी के एलान के बाद देश में एक बार फिर राजनीतिक तनाव और हिंसा भड़क उठी है। हसीना की पार्टी अवामी लीग ने पार्टी पर लगे प्रतिबंध हटाने और राजनीतिक बंदियों की रिहाई समेत कई मांगों को लेकर 27 और 28 नवंबर को पूरे देश में 'फुल लॉकडाउन' का एलान किया है।
दरअसल, अवामी लीग के प्रवक्ता प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया की शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर बांग्लादेश लौटेंगी। इस खबर के बाद बांग्लादेश में तनाव और बढ़ गया है।