डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। विज्ञानियों ने सूर्य की सतह (फोटोस्फीयर) की अब तक की सबसे स्पष्ट और हाई रिजाल्यूशन वाली तस्वीरें जारी की हैं। हवाई में स्थित एनएसएफ राष्ट्रीय सौर वेधशाला के डेनियल के. इनोए सोलर टेलीस्कोप का उपयोग कर ये तस्वीरें खींचीं गई हैं। विज्ञानियों ने सूरज की सतह पर चुंबकीय प्लाज्मा की हलचल से बनते छोटे-छोटे और स्पष्ट बवंडर (व्हर्लपूल) देखे।
इसे पृथ्वी और बृहस्पति और शनि जैसे दूसरे ग्रहों पर देखा गया है, लेकिन इसे कभी भी सूर्य की सतह पर उस स्तर पर नहीं देखा गया था।आंखों की सही सुरक्षा के बिना सूरज की ओर देखना खतरनाक है, लेकिन रिसर्चर हवाई के द्वीप पर मौजूद टेलीस्कोप से सूरज की सतह को देख पाए।