World
भारतीय छात्र विक्रम मुबायी का शव अमेरिकी झील से बरामद, अकेले हाइकिंग ट्रिप पर निकले थे
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गुलाम जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता को दुनिया के सामने लाने वाली विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग से पाकिस्तान बौखला गया है। उसे यह रिपोर्टिंग रास नहीं आ रही है।
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गुलाम जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता को दुनिया के सामने लाने वाली विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग से पाकिस्तान बौखला गया है। उसे यह रिपोर्टिंग रास नहीं आ रही है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने सच सामने लाने से रोकने के लिए विदेशी पत्रकारों पर तमाम पाबंदियां लगा दी है। इस कदम से वह देश में घिर गई है। पत्रकारों के संगठनों समेत पाकिस्तानी मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार की आलोचना की है।



