डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान इस समय गहरे सुरक्षा और राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान के प्रमुख प्रांतों बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बगावत की आग भड़क चुकी है।
पाकिस्तान में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना और सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो गया है। इन इलाको में विद्रोही गुट अपनी समानांतर सत्ता चला रहे हैं।