World
अमेरिका में पैदा हुए विदेशियों के बच्चे को नहीं मिलेगी नागरिकता, बर्थ टूरिज्म पर रोक को लेकर ट्रंप का नया आदेश
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने देश में जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता (बर्थराइट सिटीजनशिप) के दायरे को सीमित करने और 'बर्थ टूरिज्म' पर लगाम लगाने के लिए दो नए कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्ष
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने देश में जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता (बर्थराइट सिटीजनशिप) के दायरे को सीमित करने और 'बर्थ टूरिज्म' पर लगाम लगाने के लिए दो नए कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस आदेश के तहत बर्थ टूरिज्म के आधार पर बच्चों को नागरिकता नहीं दी जाएगी, यानी अब उन बच्चों को नागरिकता नहीं दी जाएगी, जिनकी मां सिर्फ बच्चे को जन्म देने के लिए टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका आती हैं, ताकि बच्चा पैदा होते ही अपने आप अमेरिकी नागरिक बन जाए।



