जागरण टीम, नई दिल्ली। फिर से नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों से शुरू हुई यह सुलगती चिंगारी अब मधेश और भारत की सीमा से सटे तराई इलाकों तक व्यापक रूप से पहुंच चुकी है।
हाल ही में नेपाल के सुनसरी जिले के देवागनगंज क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद भड़की हिंसा ने इस पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।