डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की नई दिल्ली से हुई वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद देश में राजनीतिक हलचल फिर तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संबोधन बांग्लादेश में नए राजनीतिक समीकरण बनने का संकेत हो सकता है। इससे एक ओर अवामी लीग के जमीनी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है।
शेख हसीना के संबोधन के बाद कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। अवामी लीग से जुड़े नेताओं और समर्थकों के घरों व प्रतिष्ठानों पर हमले, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं, जुलाई आंदोलन के बाद बीएनपी, जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटीजन पार्टी के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है।