डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को कथित तौर पर तेहरान में गुप्त स्थान पर ले जाया गया, जहां उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से कराई गई जिसे सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बताया गया। काले शीशे वाली अंधेरी गाड़ी के भीतर हुई इस कथित मुलाकात ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व की गोपनीयता को लेकर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं।