डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच शिक्षकों की जान लेने वाले संदिग्ध शूटर ने स्कूल जाने से पहले कथित तौर पर अपने दादा-दादी की भी हत्या कर दी। थाईलैंड के जन स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये दोनों बुजुर्ग अपने घर में मृत पाए गए।
बीबीसी के अनुसार, थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय न बताया कि सबसे पहले 9वीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र ने अपने दादा-दादी की गोली मारकर हत्या कर दी, और फिर थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत में स्थित डेबसिरिन स्कूल की नोंथाबुरी शाखा में जाकर पाँच शिक्षकों की जान ले ली। मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद उस किशोर ने खुदकुशी कर ली।