डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। चीन और रूस से संभावित टकराव को देखते हुए अमेरिका अपनी परमाणु रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अमेरिका इन दोनों देशों से जंग की स्थिति में छोटे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा।
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ऐसी नई नीति पर काम कर रहा है जिसमें लंबी दूरी के रणनीतिक परमाणु हथियारों के साथ-साथ कम दूरी के टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को भी अहम विकल्प बनाया जाएगा।