World
सिंगापुर में तेजी से बढ़ रही है हिंदुओं की आबादी, आंकड़ों में देखें 5 साल में कितना आया बदलाव?
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर सिटी। सिंगापुर अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता के लिए विश्व स्तर पर पहचाने जाने वाले देश में नया जनसांख्यिकीय बदलाव देखने को मिला है। सिंगापुर जनरल हाउसहोल्ड सर्वे के अनुसार, पिछले पांच वर्षों म
लेखक Digital Desk87K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सिंगापुर सिटी। सिंगापुर अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता के लिए विश्व स्तर पर पहचाने जाने वाले देश में नया जनसांख्यिकीय बदलाव देखने को मिला है। सिंगापुर जनरल हाउसहोल्ड सर्वे के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में देश के धार्मिक स्वरूप में अहम परिवर्तन हुए हैं।
इस सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि जहां एक तरफ कई प्रमुख धर्मों को मानने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है, वहीं हिंदू आबादी और किसी भी धर्म को न मानने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है।



