World
'सिर्फ कागज का टुकड़ा, नहीं मिलेगी कोई सुरक्षा', सऊदी-तुर्किए और पाकिस्तान के नए रक्षा समझौते से ईरान खफा
डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच शुक्रवार को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने मिलकर एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ऐसे में अब इस समझौते को लेकर ईरान ने अपना रुख
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए
-1786118651208.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच शुक्रवार को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने मिलकर एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ऐसे में अब इस समझौते को लेकर ईरान ने अपना रुख साफ करते हुए इस त्रिपक्षीय समझौते को लेकर सऊदी अरब पर बड़ा निशाना साधा है।
बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हालिया मुलाकात के दौरान 'मक्का ज्वॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट' पर मुहर लगी है।



