डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बीते पांच महीनों से ज्यादा समय से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बीच अब इस संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है।
ट्रंप ने ईरान संघर्ष को लेकर अब कहा है कि ईरान के साथ होने वाला समझौता चार या 10 साल नहीं, बल्कि 20 साल तक भी चल सकता है। उन्होंने जोर दिया कि तेहरान के साथ कोई भी डील ऐसी होनी चाहिए जो भविष्य के अमेरिकी राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में भी कायम रहे और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोके।