डिजिटल डेस्क, कीव। चीन के शेन्जेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को ये मुलाकात कुछ रास नहीं आई।
ट्रंप ने जहां पुतिन को दोस्त कहकर संबोधित किया। वहीं जेलेंस्की ने पुतिन को यूक्रेन का दुश्मन और हत्यारा बताया है। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है।