डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आतंकवाद का पनाहगाह पाकिस्तान और अपने नापाक चाल के लिए विश्वभर में विख्यात चीन के बीच बढ़ती नजदीकियां इन दिनों खूब चर्चा में है। अच्छा अब ये नजदीकियां भारत के लिए कैसे खतरा पैदा कर सकती है? इसके लिए अमेरिका की एक संसदीय समिति ने रिपोर्ट जारी की है।
पूरे मामले को ऐसे समझा जा सकता है कि अमेरिका की एक संसदीय समिति (USCC) ने भारत की सुरक्षा को लेकर एक बेहद अहम और चेतावनी भरी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ती सैन्य साझेदारी भारत के लिए दो मोर्चों पर युद्ध यानी एक ही समय में चीन और पाकिस्तान दोनों से टकराव के खतरे को तेजी से बढ़ा रही है।