World
इटली में नेपल्स के पास लगे भूकंप के जोरदार झटके, 26 लोग घायल; Video में दिखा खौफनाक मंजर
डिजिटल डेस्क, रोम। इटली के नेपल्स के पास ज्वालामुखी क्षेत्र कैम्पी फ्लेग्रेई में शुक्रवार को 4.7 तीव्रता भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर यह झटका पोज़ुओली और क्वार्टो के बीच करीब 3 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रोम। इटली के नेपल्स के पास ज्वालामुखी क्षेत्र कैम्पी फ्लेग्रेई में शुक्रवार को 4.7 तीव्रता भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर यह झटका पोज़ुओली और क्वार्टो के बीच करीब 3 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
भूकंप के कारण भूस्खलन हुआ, चट्टानें गिरीं और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दृश्य को स्थानीय लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया।
अधिकारियों के अनुसार, 26 लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं 18 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।



