डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ले जा रहा उनका मिलिट्री हेलिकॉप्टर उड़ान के दौरान एक कमर्शियल यात्री विमान के बेहद करीब आ गया। ट्रंप के मिलिट्री हेलीकॉप्टर और पैंसेजर प्लेन के बीच केवल 1 मील का फासला रह गया था। जबकि नियमानुसार, दो प्लेन के बीच कम से कम 1.5 मील की दूरी होनी चाहिए.
इसके पीछे की वजह एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ संचार में हुई गड़बड़ी को वजह माना जा रहा है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, कि क्या ट्रंप को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर इस सप्ताह वाशिंगटन के ऊपर एक यात्री विमान के बहुत करीब आ गया था। वहीं, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति कभी भी किसी खतरे में नहीं थे।