डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान और आवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक घर पर बुधवार रात पेट्रोल बम फेंका गया। यह हमला शेख हसीना के दिल्ली में आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी उपस्थिति के कुछ घंटे बाद हुआ।
हमला स्थानीय समय के मुताबिक करीब 8:45 बजे मागुरा शहर के केशबमोड़ इलाके में स्थित उनके पैतृक निवास पर हुआ। घर में तोड़फोड़ भी की गई।