World
चीन-रूस से निपटने के लिए अमेरिका का नया सीक्रेट प्लान तैयार, नया परमाणु प्लान तैयार
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पेंटागन अमेरिका की परमाणु रणनीति में बड़ा बदलाव कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन या रूस के साथ संभावित संघर्ष की स्थिति में नई रणनीति में लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों पर निर्भरता कम करके छोटी दू
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पेंटागन अमेरिका की परमाणु रणनीति में बड़ा बदलाव कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन या रूस के साथ संभावित संघर्ष की स्थिति में नई रणनीति में लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों पर निर्भरता कम करके छोटी दूरी के सामरिक (टैक्टिकल) परमाणु हथियारों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव उन स्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनमें अमेरिका के सहयोगी देशों पर रूस या चीन का हमला हो। नई रणनीति का मकसद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को संकट के समय ज्यादा विश्वसनीय सैन्य विकल्प उपलब्ध कराना है।



