एपी, ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया)। मध्य यूरोप में तापमान बुधवार को फिर से बहुत बढ़ गया और स्लोवाकिया व आस्ट्रिया दोनों देशों में अब तक रिकॉर्ड सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। स्लोवाकिया में इस गर्मी में यह तीसरी बार तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
स्लोवाक मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, दक्षिणी स्लोवाकिया के कामेनिका नाद हृोमोन शहर में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नया रिकार्ड है।