World
'होर्मुज शिपिंग रूट पर ओमान के साथ समझौता हो गया है', अमेरिका से तनातनी के बीच ईरान का दावा
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका के साथ चल रही तनातनी के बीच ईरान ने कहा है कि होर्मुज शिपिंग रूट पर ओमान के साथ समझौता हो गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बुधवार को कहा कि तेहरान और मस्कट का एक सं
लेखक Digital Desk59K पढ़े गए
-1785982525473.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका के साथ चल रही तनातनी के बीच ईरान ने कहा है कि होर्मुज शिपिंग रूट पर ओमान के साथ समझौता हो गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बुधवार को कहा कि तेहरान और मस्कट का एक संयुक्त बयान समीक्षा और अंतिम ड्राफ्टिंग के चरण में है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत पेशेवर तरीके से आगे बढ़ने वाली है और अगर कुछ तीसरे पक्ष इस प्रक्रिया में बाधा न डालें तो समझौता हो जाएगा।ईरान और ओमान के बीच प्रस्तावित समझौते से तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से खाड़ी में एंट्री करने वाले जहाजों पर नियंत्रण मिल जाएगा। बुधवार को ईरान के एक वरिष्ठ सूत्र और क्षेत्र के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह ईरान को अब तक मिली सबसे बड़ी रियायतों में से एक है।



