World
कीव पर भीषण प्रहार: रूसी मिसाइल हमले में 17 नागरिकों की मौत, 44 गंभीर रूप से घायल
रॉयटर, कीव। रूस ने बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के क्षेत्र पर साढ़े चार वर्ष के युद्ध का एक और बड़ा हमला किया। इस हवाई हमले में 17 लोग मारे गए और 44 घायल हुए हैं। हमले में कई बड़ी कंपनियों के गोदाम और व
लेखक Digital Desk28K पढ़े गए

रॉयटर, कीव। रूस ने बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के क्षेत्र पर साढ़े चार वर्ष के युद्ध का एक और बड़ा हमला किया। इस हवाई हमले में 17 लोग मारे गए और 44 घायल हुए हैं। हमले में कई बड़ी कंपनियों के गोदाम और व्यापारिक केंद्र रूसी मिसाइलों का निशाना बने हैं।
रूस ने कहा है कि जिन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया उनका संबंध यूक्रेन की सेना से है। हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर सहयोगी देशों से इंटरसेप्ट मिसाइलों की मांग की है।



