World
पुतिन के सपोर्ट में खुलकर उतरा किंम जोंग: उत्तर कोरियाई मिसाइल यूनिट रूस में तैनात, यूक्रेन पर हमले की तैयारी
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा है कि उत्तर कोरिया की एक मिसाइल यूनिट पश्चिमी रूस में तैनाती शुरू कर चुकी है। यह यूनिट लगभग 120 बैलिस्टिक मिसाइलों और छह लॉन्चरों से लैस हो सकती है,
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा है कि उत्तर कोरिया की एक मिसाइल यूनिट पश्चिमी रूस में तैनाती शुरू कर चुकी है। यह यूनिट लगभग 120 बैलिस्टिक मिसाइलों और छह लॉन्चरों से लैस हो सकती है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन पर हमलों के लिए किया जा सकता है।
एंड्री चेरन्याक (यूक्रेन की मुख्य खुफिया निदेशालय) के अनुसार, रूस इस मिसाइल यूनिट (लगभग 90 उत्तर कोरियाई कर्मी) को पश्चिमी रूस के वोरोनेज क्षेत्र में अपनी 112वीं मिसाइल ब्रिगेड के अंतर्गत रखने की योजना बना रहा है।



