डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बुधवार को राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में कई बड़ी बात कही और दुश्मनों को कड़ा संदेश भी दिया। साथ ही उन्होंने देश के नए सुप्रीम लीडर और लोगों की एकजुटता की भी तारीफ की।
पेजेशकियन ने कहा कि दुश्मन ताकतों ने युद्ध, प्रतिबंधों और राजनीतिक दबाव के जरिए इस्लामिक रिपब्लिक को अस्थिर कर सीरिया जैसा हाल करने की कोशिश की थी, लेकिन ईरानी लोगों की एकता और नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व के कारण ये साजिशें नाकाम हो गईं।