World
अमेरिका: पेन्सिलवेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक पर केस, महिला किराएदार को प्रताड़ित करने का आरोप
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पेन्सिलवेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक वेंकटचलम मणि के खिलाफ अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) ने संघीय मुकदमा दायर किया है। उन पर एक महिला किराएदार का सेक्शुअल हैरेसमेंट करने और मना करने पर
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पेन्सिलवेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक वेंकटचलम मणि के खिलाफ अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) ने संघीय मुकदमा दायर किया है। उन पर एक महिला किराएदार का सेक्शुअल हैरेसमेंट करने और मना करने पर उससे बदला लेने का आरोप है।
पेन्सिलवेनिया के मिडिल डिस्ट्रिक्ट US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर केस के मुताबिक, स्टेट कॉलेज बरो में एक किराए की प्रॉपर्टी के मालिक मणि ने महिला किराएदार के साथ बार-बार अनचाहे सेक्शुअल ऑफर किए। शिकायत में अनचाहे सेक्शुअल टचिंग का भी जिक्र है।



