डिजिटल डेस्क, कोपेनहेगन। डेनमार्क के शाही परिवार में ऐतिहासिक पल आया। किंग फ्रेडरिक X और क्वीन मैरी की 19 साल की बेटी प्रिंसेस इसाबेला ने 3 अगस्त को 11 महीने की मिलिट्री सर्विस शुरू कर दी।
वह डेनमार्क के शाही परिवार की पहली महिला सदस्य हैं जिन्हें पूरी एक्टिव मिलिट्री भर्ती दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, हाई स्कूल से ग्रेजुएट होने के कुछ हफ्ते बाद ही इसाबेला स्लैगेल्से के एंटवोर्सकोव बैरक में गार्ड हुसार रेजिमेंट में रिपोर्ट करने पहुंचीं।