World
नेपाल की सांप्रदायिक हिंसा में एक और की मौत, पुलिस फायरिंग में अब तक 4 की गई जान
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल की हालिया सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिस की फायरिंग में घायल हुए एक और व्यक्ति ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इससे मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
लेखक Digital Desk24K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल की हालिया सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिस की फायरिंग में घायल हुए एक और व्यक्ति ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इससे मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
सुनसरी जिले के दीवानगंज के 29 वर्षीय रवींद्र मेहता ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। यह जानकारी अधिकारी जनार्दन मेहता ने दी।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रवींद्र 26 जुलाई को दीवानगंज के कप्तानगंज में सुरक्षा बलों द्वारा दो गुटों को तितर-बितर करने के लिए की गई फायरिंग में घायल हुए 10 लोगों में शामिल थे।



