World
18 की उम्र में प्रोफेसर बने अमेरिकी छात्र नाथन थॉमस, तोड़ा 306 साल पुराना रिकॉर्ड
जेएनएन, नई दिल्ली। जिस 18 वर्ष की उम्र में विश्व के तमाम देशों में ज्यादातर छात्र कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कदम रखते हैं, उस आयु में अमेरिका के एक छात्र ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। वह महज
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

जेएनएन, नई दिल्ली। जिस 18 वर्ष की उम्र में विश्व के तमाम देशों में ज्यादातर छात्र कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कदम रखते हैं, उस आयु में अमेरिका के एक छात्र ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। वह महज 18 साल की उम्र में प्रोफेसर बनकर इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ा रहे हैं।
फ्लोरिडा के नाथन थॉमस ने महज 18 वर्ष और 346 दिन की उम्र में प्रोफेसर बनकर इतिहास रचा है। सबसे कम उम्र में पुरुष प्रोफेसर बनने पर उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। नाथन ने इस मामले में 306 साल पुराना रिकॉर्ड्स तोड़ा है। थॉमस की मियामी डेड कॉलेज में इंजीनियरिंग इंस्ट्रक्टर के पद पर नियुक्ति हुई है।



