जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अंतिम चेतावनी के अगले ही दिन मंगलवार को ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर तनाव और बढ़ा दिया।
यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने तीन ड्रोन से अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। वहीं, कुवैत और इराक के बसरा प्रांत में भी जोरदार धमाकों की खबरें सामने आई हैं।
ईरानी मीडिया ने भी कुवैत में विस्फोटों की पुष्टि की है। उधर, ओमान के समुद्री क्षेत्र में एक व्यापारिक जहाज पर हमले की सूचना ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ ने दी है। हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर ओमान और ईरान के बीच समझौते की घोषणा जल्द हो सकती है।