डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले में मारी गई युवती की कब्र पर उसके प्रेमी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। 30 वर्षीय बार असराफ शनिवार को लिरोन बरदा की कब्र पर मृत पाए गए।
लिरोन बरदा 26 वर्ष की थीं। वे नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में बार मैनेजर के रूप में काम कर रही थीं। हमास के हमले के दौरान दोस्तों ने उन्हें भागने को कहा, लेकिन उन्होंने घायलों की मदद करने का फैसला किया और प्राथमिक चिकित्सा देते हुए मारी गईं।