एपी, स्पोकान। अमेरिका में वाशिंगटन प्रांत के दूसरे बड़े शहर स्पोकान के नजदीक के जंगल में आग लगाने के आरोपित एरन एफ फारीनेसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में पता चला है कि शनिवार को जंगल में सूखी पत्तियां एकत्रित कर एक सूखे पेड़ में आग लगाई गई थी जो बाद में वह बढ़ती चली गई। बाद में इस आग के बेकाबू हो जाने से शहर के करीब 700 भवन जलकर बर्बाद हो गए और अरबों डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ।
इस आग को मंगलवार को काबू किया जा सका। इस अग्निकांड के चलते 67 हजार लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। आग से 41 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ है।