World
कैलिफोर्निया में ट्रंप के गोल्फ कोर्स में कार्यक्रम से पहले संदिग्ध गिरफ्तार, पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह व्यक्ति अपने साथ हथियार छिपाकर ले जा रहा था। समाचार चैनल सीएनएन ने लॉस एंजिल्स क
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह व्यक्ति अपने साथ हथियार छिपाकर ले जा रहा था। समाचार चैनल सीएनएन ने लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।
शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि संदिग्ध की पहचान डाउनी के 38 वर्षीय जीनिन जॉन टैले के तौर पर हुई है। अधिकारियों का कहना है कि वह मैदान पर फोटो और वीडियो ले रहा था। रैंचो पालोस वर्डेस में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब पर तैनात फेडरल अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।



