World
ब्राजील: साओ पाउलो के केमिकल प्लांट में भीषण आग के बाद कई धमाके, घर छोड़कर भागे लोग; 150 को बचाया गया
डिजिटल डेस्क, साओ पाउलो। ब्राजील के साओ पाउलो में भीषण हादसा हुआ है। यहां के एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लगने के बाद कई धमाके हुए, जिससे घबराए लोग अपना घर छोड़कर भाग गए। आग पर काबू पाने के लिए 30 दमकल गाड़ियां और 60 से
लेखक Digital Desk88K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, साओ पाउलो। ब्राजील के साओ पाउलो में भीषण हादसा हुआ है। यहां के एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लगने के बाद कई धमाके हुए, जिससे घबराए लोग अपना घर छोड़कर भाग गए। आग पर काबू पाने के लिए 30 दमकल गाड़ियां और 60 से ज्यादा दमकलकर्मी जुटे हुए हैं।
आग लगने से घने धुएं और आग की लपटें आसमान में काफी ऊपर तक उठ रही हैं और 150 लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ग्रेटर साओ पाउलो के इटाक्वाक्वेसेटुबा में एक सॉल्वेंट प्लांट में ये आग स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे लगी।



