World
अमेरिका: अंग्रेजी नहीं बोलने वाले 28000 ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में 28 हजार से ज्यादा अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद कर दिए गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन ने इन कमर्शियल ट
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में 28 हजार से ज्यादा अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद कर दिए गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन ने इन कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस निलंबित करते हुए उनकी जगह सेना के पूर्व सैनिकों को लाने के लिए एक प्रोग्राम भी शुरू किया है।
ट्रंप प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि राज्यों के साथ मिलकर 9500 ड्राइविंग स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस ड्राइविंग स्कूलों पर ऐसे ट्रक ड्राइवरों की अमेरिका में गाड़ी चलाने में मदद करने का आरोप है।



