डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश का राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य एक बार फिर उस ऐतिहासिक तारीख के साए में है, जिसने इस मुल्क की तकदीर और तस्वीर दोनों को बदल दिया था।
पांच अगस्त, 2024 का वह काला और संघर्षपूर्ण दौर, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता छोड़कर भारत भागना पड़ा था, आज देश में 'जुलाई जन-विद्रोह दिवस' के रूप में भारी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में मनाया जा रहा है।