World
विदेश में शांति वार्ता, घर में विरोध प्रदर्शन... कई विरोधाभासों में घिरा पाकिस्तान
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। 'एक बंटा हुआ घर टिक नहीं सकता',अब्राहम लिंकन का यह बात पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को सटीक ढंग से दर्शाती है। इस्लामाबाद खुद को एक राजनयिक खिलाड़ी के रूप में दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश कर
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। 'एक बंटा हुआ घर टिक नहीं सकता',अब्राहम लिंकन का यह बात पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को सटीक ढंग से दर्शाती है। इस्लामाबाद खुद को एक राजनयिक खिलाड़ी के रूप में दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश कर रहा है, जबकि उसकी अपनी नींव कमजोर होती जा रही हैं।
मिडिल ईस्ट में शांति कायम करने से लेकर वॉशिंगटन और बीजिंग को खुश करने तक, पाकिस्तान ने वैश्विक कूटनीति में एक बड़ी भूमिका की मांग की है। वह घर पर आर्थिक संकट, राजनीतिक अशांति, अलगाववादी आंदोलनों, पानी की कमी, आतंकवाद और मानवाधिकारों के हनन के आरोपों से दबा हुआ है। एक असहज विरोधाभास है, जो पाकिस्तान की वास्तविकता को परिभाषित करता है।



