डिजिटल डेस्क, चेन्नई। उत्तर कोरिया में इन समय भीषण गर्मी का कहर जारी है। कुछ शहरों का तापमान 35 से 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। तपती गर्मी और लू से बचने के लिए कोरियाई सरकार और डॉक्टर्स ने लोगों को खान-पान में बदलाव करने को कहा है।
इसी एडवाइजरी को लेकर अब बहस छिड़ी है। दरअसल सरकारी सलाह में तरबूज और खीरे जैसी ठंडी खाने वाली चीजों के साथ कुत्ते के मांस का सूप (Bosintang) पीने को भी कहा गया है।