डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने राज्य में भारतीय समुदाय के योगदान को देखते हुए 15 अगस्त को 'इंडिया डे' घोषित किया है और निवासियों से इस आयोजन में बड़े पैमाने पर भाग लेने का आग्रह किया।
एक अगस्त को जारी एक घोषणा में, गवर्नर ने सामुदायिक संगठनों और समर्थकों की अहम भूमिका को भी सराहा। ये संगठन हर साल स्वतंत्रता दिवस समारोह और सामुदायिक सेवा के जरिए लोगों की भागीदारी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देते हैं।