जेएनएन, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट में स्थिति अपेक्षाकृत शांत रही, लेकिन लाल सागर में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव और बढ़ गया। हूती विद्रोहियों के दबाव के कारण सोमवार को सऊदी अरब के छह तेल टैंकरों को बीच रास्ते से ही यू-टर्न लेकर लौटना पड़ा।
दूसरी ओर, होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात अब भी लगभग ठप बना हुआ है।यूके मैरिटाइम ट्रेड आपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अनुसार, शनिवार के बाद से केवल तीन जहाज ही होर्मुज स्ट्रेट पार कर सके हैं। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।