डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बीते पांच महीनों से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बातचीत से इनकार करने पर ईरान एक बार फिर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने ईरान के नेतृत्व के सामने दो विकल्प रखते हुए कहा है कि ईरान के पास केवल दो ही रास्ते बचे हैं या तो समझौता करें या फिर पूरी तरह आत्मसमर्पण करे।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक लंबा पोस्ट लिखकर ईरान पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने ईरान पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। ट्रंप का दावा है कि एक तरफ ईरान के लोग बातचीत के लिए भीख मांग रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ तेहरान सार्वजनिक रूप से यह झुठला रहे हैं कि दोनों देशों के बीच कोई बातचीत हो भी रही है।