डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में तेल कंपनियों और सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके कयास ट्रंप के उस ताजा बयान के बाद से लगने शुरू हो गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका की तेल कंपनियां बहुत ज्यादा पैसा कमा रही हैं।
ट्रंप ने सोमवार को एक्सॉन मोबिल और शेवरॉन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सप्लाई में कमी का फायदा उठा रही हैं और तेल कंपनियों की इस हरकत का खामियाजा गाड़ी चलाने वाले लोग ज्यादा कीमत चुका कर उठा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि तेल कंपनियां कमाई करने के बजाय ईंधन की कीमतें कम करें।