World
स्यूता माइग्रेशन संकट: मानवीय त्रासदी या अमेरिका-इजराइल के इशारे पर मोरक्को की सोची-समझी भू-राजनीतिक चाल?
डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। बीते कुछ दिनों से स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव स्यूता में समंदर पार कर यूरोप में घुसने की कोशिश करते हजारों प्रवासियों की खौफनाक तस्वीरों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। जान जोखिम में डालकर, र
लेखक Shubham Kumar27K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। बीते कुछ दिनों से स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव स्यूता में समंदर पार कर यूरोप में घुसने की कोशिश करते हजारों प्रवासियों की खौफनाक तस्वीरों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। जान जोखिम में डालकर, रबर ट्यूब और जुगाड़ के सहारे समंदर पार कर यूरोप की सीमा में घुसने की हजारों लोगों की कोशिशें इस साल के सबसे बड़े प्रवासियों के संकट के रूप में सामने आई हैं।



