डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन प्रांत में साइक्लोस्पोरा के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह अमेरिका में इस सूक्ष्म परजीवी के प्रकोप से दर्ज की गई पहली मौत है।
मिशिगन के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने कहा कि दोनों लोगों को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उन पर आंतों की बीमारी और डिहाइड्रेशन का असर पड़ सकता था।