डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अमहारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए एक भीषण भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद मलबे में दबे कई लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
यह दुर्घटना तसादकाने डेब्रे मिटमाक सेंट मैरी मठ में हुई। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एक खास धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। माना जाता है कि इस पानी से पुरानी और गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है।